बिल्सी। शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद प्रशासन नगर के रामलीला मेला ग्राउंड पर सात दिवसीय दीपावली मेला आयोजित करेगा। जिसको लेकर पालिका प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि मेला के माध्यम से लोगों को भारतीय सांस्कृति को समझाया जाए। इसलिए प्रदेशभर में नगर पालिका क्षेत्रों में सात दिवसीय मेलों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। बिल्सी में 28 अक्टूबर से तीन नवमबर तक मेला रामलीला ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें बच्चों के मनोरंज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा साढ़े चार साल में कराए विकास कार्यो को लेकर चर्चा की जाएगी।