बिल्सी। आज माह के चौथे शनिवार को स्थानीय कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन नवागत तहसीलदार करनवीर सिंह एवं कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान यहां दस शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। अवशेष सात शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित लेखपाल और पुलिस टीम का गठन करते हुए जल्द निस्तारण के निर्देश दिए है। तहसीलदार ने कहा कि सभी कर्मचारी किसानों की समस्याओं का समय पर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। ताकि उसे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर एसएसआई अनूप सिंह, यशपाल सिंह, रामेंद्र कुमार सिंह, अनिल राणा, राजीव कुमार, सुमित कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, विजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।