बिल्सी। बीती रविवार की रात मुख्य लाइन में बरसात के साथ आएं फाल्ट के कारण लाइन ब्रेक हो गई। जिससे नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही। जिसके कारण लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। जेई दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उझानी से बिल्सी नगर क्षेत्र के बिजलीघर को आ रही मुख्य लाइन बीती रात बरसात के साथ अचानक से फाल्ट हो गया। जिसके कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रही। उन्होने बताया कि आज सोमवार को दोपहर बाद उझानी-बिल्सी के मध्य मुख्य लाइन का फाल्ट ठीक कराया गया। पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रहने से नगर के लोगोँ सामने पीने के पानी के लिए संकट से गुजरना पड़ा। मुख्य लाइन को दुरुस्त कराकर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।