बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से पिछले दिनों एक 23 वर्षीय युवती अपने परिवार के लोगों से नाराज होकर घर से निकल कर चली गई। जिसको लेकर उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिससे आज पुलिस ने बरामद कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। एसआई रामेंद्र सिंह ने बताया कि बिल्सी-खितौरा मार्ग स्थित एक गांव से पिछले दिनों एक युवती परिवार के लोगों से नाराज होकर कही चली गई। जिसके बाद उसके पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करने के लिए सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कर तलाश करने में जुट गई। आज मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त युवती कहीं जाने के लिए बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित नरैनी चौराहे पर बस के इंतजार में खड़ी है। मुखबिर के इशारे पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके वयान दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।