बिल्सी। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बरसात ने किसानों की खेतों में कटी पड़ी धान की फसल तथा बाजरा की फसल को बर्बाद कर दिया है। जिसके के कारण किसान बेहद परेशान दिखाई दे रहा हैं। क्षेत्र के कुछ किसानों का कहना है कि धान तथा बाजरा की फसल खेत में कटी पड़ी है। जहां बेमौसम हुई बरसात ने उनकी फसल को पूरी से बर्बाद कर दिया है। कल रविवार से बारिश हो रही है। जिसके चलते किसान बेहद चिंतित हैं और किसानों के चेहरे भी मुरझा गए हैं। तहसील क्षेत्र के गांव बादशाहपुर, खैरी, अगोल, बांस बरोलिया, सिमर्रा भोजपुर, बमेढ़, गिरधरपुर, बैरमई बुजुर्ग, रायपुर मजरा, रिसौली, सिरासौल, वैन, सिध्दपुर, सतेती समेत कई गांव में धान की फसल खेतों में कटी पड़ी हुई है। वहीं किसानों की बाजरा तथा उड़द की फसल बर्बाद होने की कगार पर है। जिससे किसान बेहद परेशान हैं।