बरेली। भगवान चित्रगुप्त के रामपुर रोड, बरेली स्थित मंदिर के 12 वें स्थापना दिवस पर आज हवन कर समाज एवम विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में सबसे पहले भगवान चित्रगुप्त जी का नव वस्त्रों से श्रृंगार किया गया । इसके बाद विधि विधान से हवन कर पूर्णाहुति दी गई। मंदिर ट्रस्ट के शिव कुमार सक्सेना ने आरती एवम बन्दना का गायन किया। इसके बाद सभी ने भंडारा प्रसाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी का सदस्य बनने पर निर्भय सक्सेना एवम सुशील को भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति भेंट की गई । इस अवसर पर वेद प्रकाश कातिब, किरन सक्सेना, शिव कुमार बरतरिया, निर्भय सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, अविनाश सक्सेना, राजीव कुमार, दिनेश जौहरी, एच श्रीवास्तव आदि भी उपस्थित रहे।