कब बनेगा डेलापीर एवम कुतुबखाना का उपरिगामी पुल

5530e5c1-775b-4846-a360-8518b520a4d4
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

जिला हॉस्पिटल का प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज होगा सबसे बड़ा रोड़ा — कुतुबखाना पर वाई शेप पुल नही बनने से उसका हाल भी चौपला पुल की तरह का ही होगा — सड़क घेरने वाले एक भी कारोबारी का पुलिस ने आज तक नहीं किया चालान :  निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बरेली। चुनाव की बेला करीब आ ही गई पर जाम की समस्या का सबब बना डेलापीर एवम कुतुबखाना पर प्रस्तावित उपरिगामी पुल भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भी अभी ठंडे बस्ते में टेंडर प्रक्रिया एवम वाई शेप वाले डिजाइन की जटिल समस्या से ही बाहर नही आ पा रहा है। आई वी आर आई का उपरिगामी पुल बनने के बाद डेलापीर अब शहर का सबसे बड़ा जाम का पॉइंट बन गया है। इसके समीप ही सब्जी, फल मंडी के साथ ही गल्ला मंडी समिति होने से यहां ट्रक एवम छोटे माल वाहक बाहन के कारण यहां निकलना तक दूभर हो जाता है। जनहित में महानगर में सड़क घेरने वाले एक भी कारोबारी का सक्रिय पुलिस ने आज तक एक भी चालान नहीं किया है। उसे तो केवल मोटरसाइकिल वाले लोग ही शिकार दिखाई देते हैं। ? पत्रकार निर्भय सक्सेना ने पूर्व सरकार को भी स्थानीय विधायक डर अरुण कुमार के कवर लेटर के जरिए भी पत्र भेज कर डेलापीर पर उपरिगामी पुल की मांग की थी। भाजपा की सरकार में भी मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसका सुझाव भेजा था। जिसका नम्बर 11150160069634 था। उस समय मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव अनिता सिंह ने भी प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को 14 जून 2016 को पत्र अग्रसारित किया था। जो अभी भी ठंडे बस्ते में पड़ा है। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार ने भी डेलापीर पर पुल निर्माण को सरकार को पत्र भेजा था। बीजेपी के नगर विधायक डॉ अरूण कुमार ने अभी हाल में ही सरकार को पत्र भेजकर डेलापीर पर जल्द उपरिगामी पुल का निर्माण शुरू करवाने की मांग की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम बरेली के बीजेपी सांसद संतोष कुमार गंगवार भी इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेज चुके हैं। बरेली में हालत यह है कि स्मार्ट सिटी होने पर भी डेलापीर और कुतुबखाना के पुल पर तो अधिकारी मोन बने हैं। अब जाकर केवल टेंडर के लिए ही कुतुबखाना पुल के लिए 3 कंपनियों के ही टेंडर आये हैं। अधिकारी जनहित पर ध्यान नही देकर अपनी मनमानी डिजाइन पर ही अड़े हैं ताकि भविष्य में इस पुल को फिर रिवाइज बजट के नाम पर धनराशि का अंश हड़प सकें। कुछ कथित व्यापारी फिर विरोध करने को व्यानबाजी करने लगे हैं। कुतुबखाना पर वाई शेप पुल नही बनने से उसका हाल भी चौपला पुल की तरह ही होगा। जो अभी तक समस्या का निदान नही कर सका है। आजकल स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का ध्यान जिला हॉस्पिटल में फुट ओवरब्रिज बनबाने की दिशा में अधिक है जिसकी कोई उपयोगिता इसलिए भी नही है क्योंकि 300 बेड का अलग हॉस्पिटल कोविड हॉस्पिटल के नाम पर कार्य कर रहा है। कुतुबखाना पर जब उपरिगामी पुल बनेगा तो जिला हॉस्पिटल का यह प्रस्तावित फुट ओवरब्रिज सबसे बड़ा रोड़ा साबित होगा। जिला हॉस्पिटल में इतनी राशि मे एक ऑपरेशन रूम बनाकर इस फुट ओवर ब्रिज को टाला जा सकता है। नगर निगम के मेयर डॉ उमेश गौतम ने अपने मेयर चुनाव में कुतुबखाना पुल बनबाने का जोर शोर से मुद्दा उठाया था। अब देखना है कि डेलापीर और कुतुबखाना पुल उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी सरकार में कब तक बन पाते हैं। स्मार्ट सिटी में अभी तक कहीं भी बाहन पार्किंग भी नही बन सकी है। जिसके चलते जिलाधिकारी कार्यालय, कचहरी, कुतुबखाना, श्यामगंज के साथ ही व्यस्त बाजारों कॉलेज रोड, जवाहर मार्किट, शास्त्री मार्केट, गली नवाबन, कटरा मानराय, आलमगीरी गंज, सिकलापुर, सराय खाम की सड़कें ही बाहन पार्किंग बन गई हैं। आजकल अब जब उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव का समय भी निकट आ गया है तब भी इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम का ही सभी भाजपा के संभावित प्रत्याशियों को आसरा है। वह अपने कम मुख्यमंत्री योगी – प्रधानमंत्री मोदी के ही आजकल ज्यादा काम गिना रहे हैं। बरेली स्मार्ट सिटी घोषित हुए कई वर्ष बीत गए पर बरेली में हाल यह है कि अधिकतर आला प्रशानिक एवम पुलिस अधिकारी भी जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनते हैं। हाल यह कि बरेली मंडल में आज भी भाजपा में देश प्रदेश के सत्ताशीर्ष की प्रथम द्वितीय लाइन तो छोड़ उसके अगली लाइन में भी किसी पुराने भाजपा नेता को स्थान नहीं मिल सका जबकि बरेली जिले के सभी सांसद, 9 विधायक, एम एल सी, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर तक कि सीट जनता ने बीजेपी की वर्तमान सीट भाजपा को दीं। भाजपा से 8 बार के सांसद संतोष कुमार गंगवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटा के अब संसद की फाइनेंशियल कमेटी का चैयरमेन, राजेश अग्रवाल को उत्तर प्रदेश मंत्री मंडल से हटाकर बीजेपी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद पर सरका दिया गया। ऐसे में बरेली महानगर की 1984 से लगातार बीजेपी के कब्जे बाली सीट से भी, चर्चा के अनुसार किसी नए भाजपा प्रत्याशी को वंशवाद के नाम पर अगर टिकट मिलता है तो, वह भी खतरे में पड़ सकती है। स्मार्ट सिटी के काम तो अभी धरातल तक पर नहीं आये हैं। स्मार्ट सिटी का दर्जा पाया बरेली शहर आज भी बदहाल गड्ढादार सड़कों, चोक नाले नालियो, हर सड़क चोराहे पर जाम, कुतुबखाना उपरिगामी पुल एवम हवा हवाई कूड़ा निस्तारण प्लांट की योजना वाली घोषणाओ के प्रोजेक्ट बनने का ही अभी इंतजार कर रहा है। शहर में कोई भी वाहन पार्किंग की जगह अभी तक चिन्हित नहीं होने से जिला अधिकारी कार्यालय, कचहरी, जेल रोड, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, सिविल लाइन, श्यामगंज, किला, बड़ा बाजार आदि में भयंकर जाम जैसी स्थिति दिन भर बनी रहती है। स्मार्ट सिटी में अभी वहां पार्किंग की कोई जगह या योजना भी नही बनी है। साफ पेयजल को भी जनता परेशान है। त्यौहार आते ही महानगर की सड़कों को कुछ बेशर्म व्यापारी अपना सामान फैला कर मार्ग इतना अवरुद्ध कर देते हैं कि गंभीर मरीज हॉस्पिटल तक पहुँचने को परेशान हो जाते हैं। बरेली में सड़क घेरने वाले कारोबारी का पुलिस ने एक भी चालान नही किया है।
निर्भय सक्सेना, पत्रकार

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights