कछला में भाकियू कार्यकर्ता पुतला दहन नही कर सकेे, कार्यकर्ता नजरबंद ,सौंपा ज्ञापन

99488e40-412a-4768-8a27-7dd26fccde26
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी,(बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर आज कछला में भाकियू कार्यकर्ता पुतला दहन नही कर सकेे। कोतवाली पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को डाक बंगला में कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कछला चैकी प्रभारी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा जिसमें लखीमपुुरखीरी में शहीद किसानों को मुआवजा, परिवार के सदस्य को नौकरी और कृषि कानून वापस लेने की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

आज सुबह राष्ट्रीय आह्वान पर कछला में प्रदर्शन करने एवं पुतला दहन के जुटेे भाकियू कार्यकर्ताओं को कोतवाली पुलिस ने डाक बंगला मंे नजरबंद कर दिया और उन्हंे बाहर नही निकलने दिया जिस पर कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया और वह सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस अवसर पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि लखीमपुर खीरी मे हमारे किसान शहीद हुए उनको उचित मुआवजा और उनके परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए और तीन कृषि कानून वापस नही हुए तब तक धरना.प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर जिला उपाध्य्क्ष सोमवीर सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुरेश पाल सिंह, जिला संगठन मंत्री सुखपाल सिंह, जिला संगठन मंत्री जवाहर लाल, ग्रामीण अध्यक्ष रमन लाल, सुखपाल सिंह मंडल सचिव बरेली नत्थूलाल, अध्यक्ष उझानी नन्दराम वर्मा, कालीचरण, मूलचंद, सोमवीर आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights