गंगा में डूबे फिरोजाबाद के चार युवको का दूसरे दिन भी नहीं चला पता,गोताखोर कर रहे तलाश

dc4caa79-36a7-4715-90f2-34a01c8f1b94
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के कछला भागीरथी तट पर दुर्गा मूर्ति का विर्सजन करने के बाद गंगा स्नान करते समय गैर जनपद के चार युवक गंगा में डूब गये।गंगा में डूबे युवको का दूसरे दिन भी कोई पता न चल सका है।घटनास्थल पर पहुंचकर आला अधिकारियों ने परिजनों को ढांढ्स बंधाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शुक्रवार की दोपहर दुर्गा मूर्ति विर्सजन के बाद गंगा स्नान करते समय जिला फिरोजाबाद थाना नरकी क्षेत्र के ग्राम बचगांव के चार युवक गंगा में डूब गये।गंगा में डूबे चारों युवकों की तलाश में पुलिस के नेतृत्व में शनिवार की सुबह से ही भारी तादाद में गोताखोरों ने गंगा में डूबे युवको की तलाश में अभियान चलाया।जिसमे स्थानीय और पीएसी के गोताखोरों को बड़ी संख्या में गंगा में उतारा गया।
बताया जाता है सुबह से ही भारी तादात में गोताखोर गंगा में डूबे चारों युवको को हर जगह तलाश कर रहे हैं।लेकिन शाम तक डूबे युवको का न ही कोई पता चल सका है न ही उनके शव बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि पानी के तेज बहाव के चलते गोताखोरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।यहां बताते चले कि जनपद फिरोजाबाद के थाना नारखी के वचगांव निवासी 50 वर्षीय दीपक गुप्ता, 18 वर्षीय कुणाल शर्मा, 20 वर्षीय बृजेश शर्मा, 15 वर्षीय भोला शर्मा शुक्रवार की दोपहर उस समय डूब गए जब वह दुर्गा मूर्ति विसजर्न करने के बाद गंगा में स्नान कर रहे थे। गंगा में मौजूद उनके परिजनों ने डूब रहे लोगों को बचाने का प्रयास किया मगर पानी के तेज बहाव के कारण चारों पानी में समाते चले गए। हादसे पर जुटे गोताखोरों ने उनकी तलाश शुरू की मगर डूबे लोगों का पता नही चला तब तक अंधेेरा हो गया और तलाशी अभियान बंद करना पड़ा था। इस बड़े हादसेे पर डीएम दीपा रंजन,एसएसपी ओ०पी सिंह,सी०ओ गजेंद्र श्रोत्रिय,एसडीएम लाल बहादुर शास्त्री,कोतवाल विजेंद्र सिंह गंगा तट पर पहुुंचे और पुलिस से तलाशी अभियान की जानकारी लेते हुए।आवश्यक निर्देश भी दिए।साथ ही पहुंचे आला अधिकारियों ने परिजनों से भी बात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights