वजीरगंज । ब्लाक वजीरगंज क्षेत्र के गांव गोठा में उपकेन्द्र में पर सास बहू-बेटा सम्मेलन आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डॉ फिरासत हुसैन अंसारी ने फीता काटकर किया । इनमें आशा संगिनी गीता देवी आशा, एएनएम शालिनी सक्सेना ने परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया। स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर एक वर्ष के दौरान चयनित नवविवाहित दंपति को परिवार नियोजन साधन के बारे में परामर्श देकर शगुन किट का भी वितरण किया। अच्छी सास, पति और बहुओं को सम्मानित किया गया।
शनिवार को क्षेत्र के सम्मेलन में प्रति आशा क्षेत्र से 5-7 परिवारों से सास, बेटा और बहू को लेकर पहुंचीं। इन्हें परिवार नियोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
बीसीपीएम निर्विकार सिंह ने बताया कि सास, बेटा-बहू सम्मेलन का उद्देश्य सास-बहू और बेटे के मध्य समन्वय और संवाद को उनके पारस्परिक अनुभवों के आधार पर बेहतर बनाना है ।
बेटों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए शपथ दिलाई गई । जिससे वह प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति अपनी अवधारणाओ, व्यवहार व विश्वास में बदलाव ला सकें। कार्यक्रम में एएनएम, आशा सीमा देवी, रिंकी देवी, सन्तोष कुमारी, जगरानी, वेगवेटी, पुष्पा, आंगनबाडी़ कार्यकत्री शकुन्तला देवी, रामा देवी, सीएचओ आदि ने भाग लिया। ।