बदायूं। नगर के देवनागरी इंटर कॉलेज मे अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा महिला इकाई के तत्वाधान मे दुर्गा पूजा का आयोजन किया जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का कोविड़ 19 के मानकों का पालन करते हुए आयोजन किया गया । संस्था की अध्यक्ष प्रियदर्शिनी ने प्रतियोगिताओ मे प्रतिभाग करने प्रतिभागी अद्यवर्धन, ईसी, ओसी, मौलिक, ओम, शृद्धा, रिशु ने रूपसज्जा मे प्रतिभाग करने वाले सभी का उत्साहवर्धन किया। उषा, स्वेता, शिखा, रानी, ने सोलह श्रृंगार के गीतों में प्रतिभाग कर प्रतियोगिता मे चार चाँद लगाए।वही संस्था के ओर से बोर्ड परीक्षा मे टॉपर बच्चों मे यश, सक्षम, अरिहंत शर्मा को पुरुस्कार देखर सम्मनित किया गया। संस्था की अध्यक्ष ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली महिलाओँ, संस्था के पदाधिकारियों व उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तनु भार्गव , निधि, अंजू शर्मा, व शिखा मिश्रा उपस्थित रही। व्यवस्था का कार्य आदित्य, खुशी, और कुणाल व आकाश कुमार शर्मा सभासद ने संभाली।