सहसवान। डीपी महाविद्यालय में मिशन शक्ति तृतीय चरण के तत्वाधान में छात्राओं को क्रिया कलापों की जानकारी दी गई और सूक्त वाक्य समझाए गए। प्राचार्या डा0 शुभ्रा माहेश्वरी ने छात्राओं को क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए कहा कि हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण करने को अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाने की आवश्यकता है। हम बदलेंगे तो समाज बदल जायेगा। सना साजिद ने बताया कि जीवन में सुधार व उत्तम बनाने में सूक्त का अग्रणी स्थान है। तृप्ति सक्सेना ने छात्राओं को बताया कि हम अपने आत्मविश्वास को कैसे जगा सकते हैं। चीफ प्राक्टर डॉ मुकेश राघव ने छात्राओं को उत्साह व उमंग के साथ रहने का संदेश दिया। डायरेक्टर डॉ एमके सोलंकी ने छात्रों को शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में बताते हुए उन्हें आत्मविश्वास बनाए रखने पर जोर दिया। छात्राओं में नेहा ठाकुर, नीलम, पूजा, आरती और छात्रों में रामनिवास, धर्मेंद्र आदि की उपस्थिति रही। इस मौके पर वैभव तोमर, कविता, डा0 नीलोफर आदि मौजूद रहीं।