सहसवान। महिलाओं व युवतियों को उनके अधिकार के बारे में जानकारी देने तथा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बुधवार को एसआई सरिता रानी की अध्यक्षता मे एंटी रोमियो अभियान चलाया। नगर के विभिन्न विद्यालयों व कॉलेजों के निकट चलाए गए अभियान के दौरान छात्रों के आईकार्ड की जांच की गई , संदिग्ध पाए जाने पर कई का नाम पता भी नोट किया गया। छात्राओं व युवतियों को सुरक्षा के तौर तरीके बताए गए तथा पुलिस की तरफ से सभी जरूरी मदद मुहैया कराए जाने का भरोसा दिलाया गया। एसआई सरिता रानी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने नगर मे स्थित स्कूल कॉलेजों के निकट पहुंचकर एंटी रोमियो अभियान चलाया। छात्रों को रोककर उनके आईकार्ड की जांच की। संदिग्ध पाए जाने पर उनका नाम व पता नोट किया। इसके अलावा स्कूलों के आस पास सघन जांच अभियान चलाया। एसआई सरिता रानी ने महिलाओं व युवतियों को रोककर उनसे वार्ता की और उन्हें उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी।लगातार हो रही कार्यवाही से शोहदों और मनचलों मे हडकंप मच गया ।