मदर एथीना स्कूल में कार्यशाला के तीसरे दिन भी शिक्षण व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव

2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में अभूतपूर्व परिवर्तन लाने की दिशा में अप्रतिम प्रयास करते हुए शिक्षकों का संघर्ष चरम स्तर पर जारी है जिसके अंतर्गत शिक्षक समीर उल्लाह खान द्वारा कक्षा – 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को पी0पी0टी0 के माध्यम से कम्प्यूटर लैब में कम्प्यूटर एवं उसके भागों के विषय में विस्तारपूर्वक समझा गया। इसके अतिरिक्त शिक्षिका प्राची गौर द्वारा कक्षा – 3 के विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय में काल के विषय में तथा उसके भागों के विषय में उदाहरणों के माध्यम से वीडिया के द्वारा समझाया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
????????????????????????????????????

शिक्षिका खुर्शीद बानो द्वारा कक्षा – 7 के विद्यार्थियों को प्रयोग के माध्यम से ‘हीट ट्रांसफर’ के विषय मंे तथा कक्षा – 8 के विद्यार्थियों को मैटल एवं नॉन-मैटल के विषय में खेल-खेल में समझाया गया। इसके अतिरिक्त शारीरिक शिक्षा के प्रशिक्षक ललित सिंह बजेठा द्वारा विद्यार्थियों को एथेलिटिक्स में दौड़ के विषय में बताते हुए विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रोक्टर पंकज सिंह द्वारा विद्यार्थियों का कक्षाओं में जाकर शैक्षणिक प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया।


विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि कोविड के इस दीर्घ अंतराल के दौरान अधिकांश बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास थम-सा गया है। उसको वापस स्फूर्ति और ऊर्जावान बनाने हेतु हमें शिक्षा के क्षेत्र में कुछ विशेष परिवर्तन लाने की आवश्यकता है ताकि बच्चे पुनः अपनी गति के साथ-साथ अतिरिक्त सहयोग का अहसास करते हुए अपने शिक्षण को एक नवीन आयाम तक पहुँचा सकें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights