क्षत्रिय सम्मान समारोह आयोजित
तहसील स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित
बिल्सी। बिल्सी तहसील मुख्यालय पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने की उठी मांग।
सौ से अधिक वरिष्ठ, विशिष्ट क्षत्रिय महानुभावों एवं पत्रकार बंधुओं का अंग वस्त्र और महाराणा प्रताप का चित्र भेंट कर हुआ सम्मान।
विधान सभा चुनाव में क्षत्रिय समाज के एकजुट होने की जरूरत।
क्षत्रिय महासभा तहसील इकाई बिल्सी के तत्वावधान में तहसील स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन सोलंकी धर्मशाला बिल्सी में नेम सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, मुख्य वक्ता के रूप में महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट, विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडलीय संगठन मंत्री विजय पाल सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि महासभा की बिल्सी तहसील इकाई के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय बिल्सी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना का कार्य किया जायेगा। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत क्षत्रिय समाज को एकजुटता का परिचय देने की आवश्यकता है। महासभा क्षत्रियों मे शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक चेतना उत्पन्न करने हेतु निरंतर कार्यक्रम आयोजित कर रहीं हैं। आज का आयोजन विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मील का पत्थर सिद्ध होगा। आगामी विधानसभा चुनाव में क्षत्रिय नेतृत्व में वृद्धि संगठन की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में टीकम सिंह, आचार्य प्रताप सिंह, राकेश सिंह, राम प्रताप सिंह, देवी सिंह देवड़ा, धीरज पाल सिंह राणा, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, दिनेश सिंह एडवोकेट, मोहित चौहान ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से गोपाली सिंह, शिशुपाल सिंह, अखिलेश चौहान, दिनेश सिंह एडवोकेट, सतेंद्र सिंह, विनय सिंह, अखिलेश सोलंकी, बलभद्र सिंह, ललतेश सिंह, आकाश दीप, आर्येंद्र पाल सिंह, भानु प्रताप सिंह चौहान, कौशल प्रधान, सुरेश पाल सिंह,
संचालन जिला सचिव दिनेश सिंह एडवोकेट ने किया।कार्यक्रम संयोजक रवि प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।














































































