बदायूं।महान समाजवादी चिंतक व समता मूलक समाज के पक्षधर डॉ0 राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय,गाँधी नगर,बदायूँ पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ0 राममनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को हुआ था डॉ0 लोहिया कॉंग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापकों में से एक थे तथा 1936 में उन्हें स्व0 जवाहर लाल नेहरू द्वारा अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी के सर्वोच्च निकाय के विदेश विभाग के सचिव के रूप में चुना गया था।वे स्वतंत्रता आंदोलनों में कई बार जेल भी गए।1952 में किसान मजदूर प्रजा पार्टी के साथ रहे तथा 1956 में सोशलिस्ट पार्टी (लोहिया) के सुधार के लिये इससे अलग हो गए,1963 में फरुखाबाद लोकसभा सीट से सांसद सदस्य चुने गए।डॉ0 लोहिया सदैव समता मूलक समाज के हितैषी रहे और समाज मे ऊंच नीच व छुआ छूत के विरोधी रहे।समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मा0 मुलायम सिंह यादव ने “दवा पढ़ाई मुफ़्ती हो,रोटी कपड़ा सस्ती हो” के नारे से प्रेरणा लेकर उत्तर प्रदेश में सपा सरकारों में जनता के लिए सैकड़ो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं तथा पिछली सपा सरकार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव ने उत्तर प्रदेश की आमजनता के लिए तरक्की व खुशहाली के लिये कार्य किये व उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर कर दिया।इस मौके पर अवनीश यादव,शशांक यादव,भानु प्रकाश भानु,संतोष कश्यप,विवेक यादव,पूनम कश्यप,ओमवीर यादव,जीतेश एन0 लाल,अली अल्वी,सतेंद्र पाल,उपदेश गुर्जर,सबीना,नूरी,रजिया,ज्योति,रूपा यादव,कुसुम यादव,मिथिलेश आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।