बिल्सी। पिछले दिनों देश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने किसी भी धार्मिंक आयोजन को सामान्यतः अनुमति के लिए कोई भी गाइडलाइन अभी तक जारी नहीं की है। नगर में होने वाले रामलीला मेले को लेकर पिछले दिनों कोतवाली पुलिस ने गाइडलाइन का पालन करते हुए रामलीला मंचन के लिए अनुमति जारी की थी। जिसके बाद आज मंगलवार को मेला ग्राउंड में लगी दुकानों को देख कर पुलिस प्रशासन सन्न रह गया। जैसे ही पुलिस ने प्रशासन ने दुकानदारों से दुकान हटाने की बात कही तो मेला कमेटी सदस्य आक्रोशित हो गए। आज रामलीला मंच पर जाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। बाद कमेटी के लोग एसडीएम कार्यालय पंहुच गए। जहां पर उच्चाधिकारियों से दुकानों की अनुमति को लेकर चर्चा की जा रही है। वहीं मेला दुकान लगा रहे दुकान असमंजस की स्थिति है। दुकानों को अनुमति पेंच फंसता नजर आ रहा है।