कई रोगों को जन्म देता है मानसिक तनाव

12BDN-53
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज मंगलवार को मिशन शक्ति के तृतीय चरण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्या डा.वसुधा श्रीवास्तव ने करते हुए कहा कि मानसिक तनाव हमें किस प्रकार से अवसाद की ओर ले जाता है। अवसाद से ग्रसित होने पर हमारे शारीरिक एवं मानसिक विचारों की हानि होती है। मानसिक तनाव कई अन्य समस्याओं का जन्म देता है। तनाव आपको अत्यधिक लेने पर सिरदर्द, माइग्रेशन, उच्च एवं निम्न रक्तचाप हृदय से जुड़ी समस्याओं से ग्रसित करता है। दुनिया में सबसे अधिक हार्टअटैक का प्रमुख कारण मानसिक तनाव होता है। आपको हर परिस्थितियों में अपने आप पर संयम रखना चाहिए। मुख्य वक्ता रहे डॉ पंकज कुमार सिंह ने कहां कि चिंता चिता के समान होती है। किसी भी प्रकार की चिंता हमारे मस्तिष्क और शरीर पर बुरा प्रभाव डालती है। हमें चाहिए कि मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए हमें प्रतिदिन अपनी भागदौड़ भरी वर्तमान जीवन शैली में कुछ बदलाव अवश्य करने चाहिए। जिससे हम मानसिक तनाव से बच सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन आराधना वर्मा ने किया। मिशन शक्ति के तहत हुई कन्या भूण हत्या पर चार्ट प्रतियोगिता में सौम्या माहेश्वरी-प्रथम, अंजलि-द्वितीय, सुधा एवं रिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अब्दुल रहीस, सुभाष बाबू, सत्येंद्र, नरेश यादव, शालिनी, मोनिका, दीक्षा तिवारी, सोनी चौहान, शिवानी आदि का विशेष सहयोग रहा। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights