बिल्सी। नगर के बाईपास मार्ग पर स्थित सोंलकी धर्मशाला में आज मंगलवार को क्षत्रिय महासभा की बिल्सी इकाई के तत्वावधान में तहसील स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रहे क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, मुख्य वक्ता रहे महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि विजय पाल सिंह भदौरिया मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ रविप्रताप सिंह ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। महासभा के कोषाध्यक्ष ने कहा कि महासभा की बिल्सी इकाई द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा शीघ्र स्थापित की जाएगी। उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत क्षत्रिय समाज को एकजुटता का परिचय देने की आवश्यकता है। महासभा क्षत्रियों मे शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक चेतना उत्पन्न करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आगामी विधानसभा चुनाव में क्षत्रिय नेतृत्व में वृद्धि संगठन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेम सिंह और संचालन जिला सचिव दिनेश सिंह ने किया। इससे पहले टीकम सिंह, आचार्य प्रताप सिंह, नेमसिंह चौहान, राकेश सिंह, रामप्रताप सिंह, देवीसिंह देवड़ा, धीरज पाल सिंह राणा, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, दिनेश सिंह, मोहित चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। बाद में यहां कार्यक्रम के संयोजक रहे रविप्रताप सिंह ने वरिष्ठ, विशिष्ट क्षत्रिय महानुभावों एवं मीडिया कर्मियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए आभार जताया।