आईजीआरएस लम्वित होने पर डीएम ने लगाई अधिकारियों की फटकार

IMG_0619
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह समस्त उप जिलाधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) के संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की।
लंबित शिकायतों पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक समय पर निस्तारण किया जाए जिससे फरियादियों को बार-बार शिकायत ना करना पड़े। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन डेस्कबोर्ड खोलकर देखें एवं कोई भी शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं होना चाहिए। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस की शासन स्तर से समीक्षा की जाती है कहीं भी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होने पाए। सभी अधिकारी अपने कार्यालय में रजिस्टर बना कर शिकायतों का रेंडम तरीके से दर्ज कर निस्तारण करें। किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए अन्यथा कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्देश दिए हैं कि संदर्भों का निस्तारण गंभीरता से करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। किसी भी प्रकार की लापरवाही को क्षम्य नहीं किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights