शान शौकत के साथ धूमधाम से निकाला जुलूस ए मोहम्मदी
बरेली । आयोजक कमेटी अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन के तत्वाधान में जुलूस-ए- मोहम्मदी 6 मीनार मस्जिद निकट मुन्ना खां का नाम से निकला गया जो अपने परंपरागत मार्ग मीरा की पेठ, बुखार पुरा, जवाहर इंटर कॉलेज पुलिया, रोहली टोला, जगतपुर हाफिज मियां के मजार से मुड़कर कांकर टोला पुलिस चौकी के सामने से होता हुआ शाहदाना, असम की कंपनी तिराहे से आजाद इंटर कॉलेज होता हुआ सैलानी मुन्ना खां का नीम जुलूस कमेटी के स्टेज पर आकर देर रात्रि समाप्त हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत आज सुबह 10:00 बजे कुरान ख्वानी से जुलूस कमेटी के कैंप कार्यालय पर हुआ उसके बाद कमेटी ने अपने मरहूम पदाधिकारी शमीम उद्दीन, डॉक्टर चिश्ती आदि को खिराजे अकीदत पेश और मगफिरत की (मोक्ष प्राप्ति) के लिए दुआ की
जुलूस का प्रारंभ दरगाह तहसीनीया के सज्जादा नशीन मौलाना हस्सान रजा खान ने अपने हाथों से हाफिज मोबीन व कमर चिश्ती को परचम सौंप कर जुलूस को रवाना किया जो जुलूस में सबसे आगे चल रहा था इसी के साथ पत्ती पत्ती फूल फूल या रसूल या रसूल, जश्ने ईद मिलादुन्नबी जिंदाबाद, मदनी की आमद जिंदाबाद, सरकार की आमद मरहबा के नारे बुलंद हो गए जुलूस में अंजुमन दावत-ए-इस्लामी अंजुमन रजाए मुस्तफा, अंजुमन लश्करे रजा, अंजुमन गुलज़ारे रशीदी, अंजुमन ख्वाजा गरीब नवाज, अंजुमन सगे आला हजरत,अंजुमन फिदा ए रसूल, अंजुमन रिजवाने मिल्लत, अंजुमन फलाऐ मोमिनीन, अंजुमन फैजाने आला हजरत आदि लगभग 1 05 अंजुमने थी जुलूस में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल थे नौजवान अपनी मोटरसाइकिल फूलों व लाईट में सजाकर लाए थे कुछ अंजुमन इस्लामी संदेश लिखी तख्तियां बैनर व राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे जुलूस में शामिल सभी लोग नए-नए कपड़े व एक ही तरह के कपड़े पहने नजर आ रहे थे
जुलूस में शादाब शमीम के नेतृत्व में इकरार, जावेद अली, तस्लीम बेग, शबाब खान, अफसर खान, राजा, शानू, शोएब रजा, शब्बू शमीम 200 वॉलिंटियर जुलूस का नज्मों जब्त बनाए रखने के लिए सेवा कर रहे थे
जुलूस में नवाब मुजाहिद हसन खान, प्रोफेसर जाहिद खान, इकरार अहमद, काजी अलीमुद्दीन, मोहम्मद मियां, डॉक्टर अनीस बेग, हाजी जावेद खान, नासिर कुरैशी आदि की दास्तान बंद की गई। जुलूस मार्ग में जगह-जगह पर लोगों ने कैंप लगाकर जुलूस का स्वागत किया व लंगर वितरण किया
जुलूस की व्यवस्था ईमशाद हुसैन, अंजुम शमीम, मोहम्मद उस्मान, यामीन अहमद, अनवर हसन, सैयद जफर, करामतुल्लाह आदि ने संभाली अंत में जुलूस कमेटी के महासचिव अंजुम शमी ने ने पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन आदि का आभार व्यक्त किया।
















































































