मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने डाकघर में सीखी डाक व बैंकिंग प्रणाली की बारीकियां

August 25, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। एपीएस इन्टरनेशनल स्कूल के कक्षा 3 एवं 4 के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण (एजुकेशनल विजिट) का आयोजन किया गया जिसके तहत छात्रों ने डाकघर बदायूँ का दौरा किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पारंपरिक डाक सेवाओं के साथ-साथ आधुनिक पोस्टल एवं बैंकिंग सुविधाओं से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था।
डाकघर पहुँचने पर डॉक्यूमेंट इंचार्ज रिपुदमन प्रताप सिंह एवं गौरव जी ने विद्यार्थियों को पासपोर्ट सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि विदेश यात्रा (हवाई या समुद्री मार्ग) के लिए पासपोर्ट एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान पत्र (International Identity) के रूप में कार्य करता है। साथ ही लाल पासपोर्ट मंत्रियों के लिए और सफेद पासपोर्ट सरकारी अधिकारियों के लिए और नीला पासपोर्ट जनरल के लिए होता है। इसके अलावा बच्चों ने MPCM काउंटर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB), सुकन्या समृद्धि योजना, माई स्टाम्प, सरकारी स्टाम्प और आधार कार्ड अपडेट सेंटर की कार्यप्रणाली के बारे में जाना। बच्चों को डाकघर के लॉकर और सुपरिटेंडेंट एन० के० दुबे से भी मिले।इस सफल शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन कोऑर्डिनेटर शशि शर्मा व विद्यालय के अध्यापक विवेक सिंह, मन्तशा खान, आयुषी शर्मा, रेणुका वार्ष्णेय, शिल्पी सिंह, राधिका छाबड़ा के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
विद्यालय प्रधानाचार्य / प्रशासन ने कहा कि इस तरह के व्यावहारिक ज्ञान से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है और वे दैनिक जीवन की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।
डाकघर की विभिन्न सेवाओं की जानकारी पाकर बच्चे अत्यन्त उत्साहित नजर आए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights