बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर ब्लाक मैदान पर आज शुक्रवार को युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में खंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के विभिन्न गांव से युवाओं ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग की सौ मीटर-धर्मवीर सिंह, चार मीटर-रामकिशन, आठ मीटर-अमनपाल, 1500 मीटर-सिंटू यादव अव्वल रहे। इसी तरह बालिका वर्ग में राजमाला, अंजलि, मीनाक्षी, राजमाला क्रमश: अव्वल रही। सभी विजेताओं को सुधीर कुमार, रत्नेश कुमार ने प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतियोगिताओं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंबियापुर रंजीत सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी खेलकूद प्रतियोगिताओं में रुचि रखने वाले युवाओं को निकाल उन्हे आगे बढ़ाना है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को चाहिए वह इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा जरुर ले। इस मौके पर काफी युवा मौजूद रहे।