बरेली । बरेली रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात 55 वर्षीय दरोगा योगेंद्र सिंह यादव पुत्र विजय बहादुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा।मृतक के बेटे अजय यादव ने बताया दरोगा योगेंद्र सिंह यादव जिला इटावा थाना बकेवर क्षेत्र के गांव खितौरा निवासी हैं लगभग 9 साल से बरेली में दरोगा के पद पर तैनात थे वर्तमान में थाना सुभाषनगर क्षेत्र के मोहल्ला शांति विहार में बच्चों के साथ रह रहे थे। अजय यादव ने बताया कि सुबह बैठे हुए थे जब उठ कर चले तभी अचानक गिर गए और बेहोश हो गए , परिवार वाले योगेंद्र सिंह यादव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है योगेंद्र सिंह यादव 15 जनवरी 89 में पुलिस में भर्ती हुए थे 9 साल से बरेली में थे।