उझानी :- कोतवाली पुलिस के अनुसार, मंगलवार को एसआई अविनाश पुंढीर, कांस्टेबल लक्ष्मण और रविंद्र सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बितरोई मुजरिया रोड से कच्चे रास्ते की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और करीब 50 कदम की दूरी से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फईम पुत्र कदीर बताया। पुलिस ने फईम के कब्जे से नौ मोबाइल फोन बरामद किए तथा मौके से मिली स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन और स्कूटी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी फईम को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया!