बदायूं।आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र,अंग्रेजी एवं उर्दू विषय में परास्नातक करने वाले एम कॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले आवेदक अभ्यर्थियों की प्रथम सूची जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों की 8 अक्टूबर से काउंसलिंग कर प्रवेश किया जाएगा।यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक डॉ संजीव राठौर ने बताया है कि प्रथम सूची अभ्यर्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर शाम 4:00 बजे तक होगी। सीटें रिक्त होने की स्थिति में द्वितीय मेरिट सूची जारी की जाएगी। डॉ राठौर ने बताया कि राजनीति विज्ञान इतिहास एवं उर्दू विषय के समस्त आवेदन कर्ताओं का प्रवेश ले लिया जाएगा। समाजशास्त्र और अंग्रेजी विषय में अभ्यर्थियों की अधिक संख्या होने के कारण द्वितीय सूची जारी होने की संभावना है। जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश संभव नहीं है वे अभ्यर्थी राजकीय महाविद्यालय में स्थापित भारत सरकार के केंद्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र से एम कॉम एवं हिंदी,समाजशास्त्र,राजनीति विज्ञान,लोकप्रशासन, ग्रामीण विकास के आदि विषय से एम ए कर सकते हैं। जिसकी अंतिम तिथि भी 11 अक्टूबर निर्धारित की गई है।