नव प्रवेशित स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
छात्राओं की समस्याओं का निराकरण कर नई शिक्षा प्रणाली पर की विस्तृत चर्चा ।
बदायूं।गिंदो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं में नव प्रवेशित स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल के निर्देशन में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिसके अंतर्गत सभी विषयों से संबंधित जानकारी एवं छात्राओ की जिज्ञासाओं का निराकरण किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गार्गी बुलबुल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शुभी भषीन ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत किए गए बदलावों से निश्चित रूप से छात्राओं का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा, साथ ही उन्होंने नई शिक्षा नीति से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला।
प्राचार्य डॉ. गार्गी बुलबुल ने छात्राओं को अनुशासन में रहते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने नयी शिक्षा नीति पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा द्वारा हिंदी विषय में पाठ्यक्रम में हुए बदलाव के बारे में बताते हुए छात्राओं की विषय पाठ्यक्रम संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।
समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने बताया कि एन.एस.एस, एनसीसी, रोवर रेंजर्स द्वारा छात्राएं अपने व्यक्तित्व का संपूर्ण रूप से विकास कर समाज से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ सकती हैं। उन्होंने बताया की नई शिक्षा नीति में को -करिकुलर एक्टिविटीज के अंतर्गत एनसीसी ,एन एस एस, रोवर्स रेंजर्स व योग को शामिल किया गया है।

विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष द्वारा अपने अपने विषय में छात्राओं की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से विभागाध्यक्ष श्रद्धा यादव, अंग्रेजी विभाग से डॉ. शुभी भसीन, समाजशास्त्र विभाग से डॉ. इति अधिकारी, संस्कृत विभाग से डॉ इंदु शर्मा जी द्वारा नई शिक्षा नीति से संबंधित वक्तव्य प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम के दौरान डॉ मुक्ता सक्सेना, शिल्पी तोमर, डॉ अनीता सिंह, डॉ पूनम सिंह,बबिता,आदि समस्त महाविद्यालय परिवार एवं छात्राओं में कु सौम्या सक्सेना, उजाला शंखधार, सलोनी शंखधार, शालिनी सिंह, दिशा सिंह, राजकुमारी, स्नेहा, रितिका राजपूत, पूनम यादव, साक्षी, वैष्णवी, उर्मिला, नीतू आदि उपस्थित रहीं।
अंत में प्राचार्या द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती कार्यक्रम अधिकारी व प्रभारी मिशन शक्ति गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूं













































































