प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में 24 कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी
बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमेन चौधरी वफाती मियां के नेतृत्व में कांग्रेश के 24 पदाधिकारियों ने दी गिरफ्तारी ।इस दौरान नवादा चौकी इंचार्ज से नोकझोंक भी हुई।राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।

चेयरमैन चौधरी बफाती मियां ने कहा है कि खीरी लखीमपुर में केंद्रीय मंत्री के पुत्र द्वारा शांतिपूर्वक धरना कर रहे किसानों पर बर्बरता पूर्वक अपनी गाड़ी से कुचलने जाने की घटना घटित हुई राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा घटना में शहीद हुए किसानों के परिवार से मिलने लखीमपुर जा रहे थे जिनको उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए धक्का-मुक्की कर अलोकतांत्रिक तरीके से बिना कारण बताए गिरफ्तार किया गया है लगभग 60 घंटे हो गए हैं उन्हें रिहा नहीं किया गया है जब की घटना में नाम दर्ज मंत्री के पुत्र व अन्य लोग खुलेआम घूम रहे हैं हम कांग्रेस जन राष्ट्रपति से यह मांग करते हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाए तथा उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए इस मौके पर महासचिव डॉ राम रतन पटेल ने कहा कि सरकार किसानों को 10 महीने से आंदोलन पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर पाई सैकड़ों किसान इस आंदोलन में अपनी जान गवा चुके हैं। सरकार के अब चंद दिन रह गए हैं यह सरकार कभी सत्ता में वापसी नहीं करेगी उन्होंने कहा कि किसानों की घटना सरकार के ताबूत में आखिरी कील ओगी इस दौरान मौजूद जिला कोषाध्यक्ष डॉक्टर सुशीला कोरी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा का वादा करने वाली सरकार आज महिलाओं को ही उत्पीड़न कर रही है जिस तरह कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया हम कांग्रेस जन इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते जब तक उनकी रिहाई नहीं होगी हम शांत नहीं बैठेंगे उन्होंने
इस मौके पर अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों में जमील अंसारी इकरार अली सर उद्दीन सैफी सलीम अंसारी हाजी नुसरत अली राशिद अली जमाल चौधरी कमल कांत मिश्रा मोमिना खातून लाला राय श्रीवास्तव धर्मेंद्र पाल मुन्ना सिंह लालमिया चौधरी शमशाद खान आदिल खान अजमल जावेद फारूकी सफी अहमद सोशल मीडिया के अध्यक्ष आकाश पाठक बृजलाल सालिम अकरम हाजी नुसरत आदि लोग मौजूद थे














































































