बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पर कौटिल्य एजुकेशन सोसायटी दिल्ली की अध्यक्ष कल्पना शर्मा ने आज रविवार को यहां अपनी टीम के साथ पंहुच कर यहां रह रहे वृद्धों का हाल-चाल जाना। साथ ही उन्हे भोजन एवं दवा का वितरण भी किया। उन्होने यहां मौजूद रही गांव एवं आश्रम की महिलाओं को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी कुंजी है जो समाज और देश को तरक्की का रास्ता दिखाती है। साथ ही समाज को समय पर परिवर्तन लाती है। उन्होने कहा कि शिक्षित लोगों को आसानी से समझाया जा सकता है इसके विपरीत अशिक्षित को नहीं समझाया जा सकता है। इसलिए लोगों को चाहिए वह महिलाओं को शिक्षित करने के लिए आगे आएं। जब महिलाएं शिक्षित हो जाएगी तो समाज को सही दिशा मिल सकती है। उन्होने कहा कि गरीब महिला एवं बच्चों के लिए आगामी रविवार से निशुल्क कक्षा प्रारंभ करने की घोषणा की। उनकी सोसाइटी का उद्देश्य है कि समाज की गरीब महिलाओं शिक्षित कर आगे जाना। इस मौके पर भगवान परशुराम इंटर कालेज के प्रबंधक राम बहादुर पांडे, संस्था के अध्यक्ष वेद व्यास शर्मा, राहुल प्रताप सिंह, पन्नालाल, विवेक भारद्वाज, मुकेश कुमार शर्मा, बबलू श्रीवास्तव, रामकिशोर शर्मा, शिव गौड़ आदि मौजूद रहे।