प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने के लिए युवा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

WhatsApp Image 2021-01-08 at 3.02.28 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम :शफी अहमद

बदायूँ : युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन द्वारा जिलाधिकारी सौपा इस अवसर पर मुख्यवक्ता के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सिंह राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव एडवोकेट धर्मवीर सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव वीरपाल सिंह यादव, बाबू चौधरी रहे इस अवसर पर मुख्यवक्ता रहे जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सिंह राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव एडवोकेट धर्मवीर सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश के अंदर जिस तरह महिला उत्पीड़न की घटनाओं की खबर आ रही है ये भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि प्रदेशभर में महिला उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही है जो प्रदेश की भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर एक प्रश्न चिन्ह है एवम कानून व्यवस्था के नाम पर सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति हो रही है एक तरफ महिला शक्ति का चोला पहन कर मीडिया में सरकार के मंत्री वाहवाही लूटने में लगे है वही दूसरी तरफ प्रदेशभर में महिलाओं के चरित्र हरण की घटनाएं बढ़ती जा रही है बदायूँ जनपद जहाँ पर लालपुल, कटरा सआदतगंज, मूसाझाग जैसे कांड से अंतरराष्ट्रीय खबर बनने के बाबजूद बदायूँ के उघेती थाना क्षेत्र में इतनी शर्मनाक घटना जो कि तांत्रिक बाबा एवम उसके चेलो द्वारा अंजाम दिया गया और मंगलवार को भी बदायूँ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से 15 बर्ष की नाबालिक लड़की के साथ उत्पीड़न की घटना सामने आई इतना होने के बाद भी बिनावर थाना से कुछ कदम की दूरी पर 2 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की गई उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपराधियों को शरण दे रही है जिसके कारण आज अपराधियों के हौसले बुलंद है। जिला कांग्रेस कमेटी सचिव बाबू चौधरी, बीरपाल सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेसजन युवा कांग्रेस का समर्थन करता करते हुए महामहिम राज्यपाल से मांग करते है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त किया जाए इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस कादरचौक अध्यक्ष ओमवीर यादव ने संचालन किया एवम मुख्यरूप से ब्लॉक अध्यक्ष उझानी सतेंद्र साहू, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष एराज चौधरी, ब्लॉक जगत युवा कांग्रेस नसीर चौधरी, पंकज कुमार, परवेज, विशाल शर्मा, पुजारी जी आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights