पीड़ित परिवार को मिले 25 लाख मुआवजा : पूर्व सांसद धर्मेंद्र
बदायूँ: सपा का प्रतिनिधिमंडल पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में उघैती पहुंचा। पीड़ित परिवार से मुलाकात की। भरोसा दिलाया कि पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार से 25 लाख रुपये की सहायता दिलाने की मांग की। धर्मेंद्र यादव ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय से पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची और 48 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया गया। आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाई जानी चाहिए। उनके साथ पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, बरेली जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, बदायूं जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, सहसवान विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक आशीष यादव कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
