सहसबान। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में रवीन्द्र नारायण सक्सेना अध्यक्ष निर्वाचित हुए। शेष पदों पर एकल नामांकन होने से सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। एल्डर कमेटी चेयरमेन रुकुम सिंह यादव ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को 11 से तीन बजे तक बार भवन में अधिवक्ताओं द्वारा मतदान किया गया। कुल 52 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए रवीन्द्र नारायण सक्सेना को 25, रागिब अली को 19 और भगवान सिंह यादव को आठ मत प्राप्त हुए। रवीन्द्र नारायण सक्सेना को विजयी घोषित किया गया। इसके अलावा महासचिव पद पर सरफराज अली, सह सचिव प्रशासन सतीश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीन्द्र अग्निहोत्री, पुस्तकालय अध्यक्ष अभय सिन्हा एकल नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। एल्डर कमेटी चेयरमेन रुकुम सिंह यादव ने बताया कि 13 सितंबर को शाम तीन बजे बार भवन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।