बदायूं।आज लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसियेशन के संघ भवन में मिनिस्ट्रीयल एसोसियेशन लोक निर्माण विभाग बदायूँ की एक बैठक हुई जिसमें संगठन को गति एवं मजबूती प्रदान करने हेतु निम्न सदस्यों सदानंदधर द्विवेदी संरक्षक पद,संजीव कुमार सक्सेना को कार्यकारी अध्यक्ष पद,चन्द्रप्रकाश को जिला प्रवक्ता के पद,गुड्डू को प्रचार मंत्री के पद,रतीराम राठौर को संघ भवन प्रभारी,अरविन्द पाल को संगठन मंत्री के पद एवं अनिल कुमार,सुशील कुमार एवं शिवम सक्सेना को सदस्य कार्यकािरणी जनपद शाखा के द्वारा सर्वसम्मति से मनोनीत कर विस्तार किया गया। बैठक में प्रशानिक अधिकारी एवं संरक्षक रवीन्द्र मोहन सक्सेना ने कहा कि नये सदस्यों के संगठन में जुड़ने से संगठन के कार्यो में गति एवं मजबूती मिलेगी। संरक्षक राजीव सिंह राठौर एवं रामनरेश ने जनपद शाखा द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की। इस अवसर पर सदानंदधर द्विवेदी,नरेश चन्द्र,दिनेश राठौर, प्रमोद कुमार शाक्य,निशात हैदर,संजीव गंगवार,अनिल कुमार,संजीव सक्सेना,गुड्डू,मुनेश कुमार,आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सुभाषचन्द्र ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मानव कुमार शर्मा ने की एवं सभी का आभार व्यक्त किया।