बरेली । कालीबाड़ी स्थित श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाई स्कूल में शनिवार को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्या मंजू खत्री द्वारा बच्चों को बताया गया कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है। इस अवसर पर रोटरी क्लब व लायंस क्लब द्वारा सभी शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा भी शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया बच्चों ने भी अपनी शिक्षिकाओं के लिए मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिनके द्वारा बच्चों के जीवन में शिक्षक का क्या महत्व है दर्शाया गया बिना गुरु के ज्ञान प्राप्त करना असंभव है। अंत में प्रधानाचार्या मंजू खत्री ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी।