जनसेवा टीम ने ‘गुरु का सम्मान सलाम’ कार्यक्रम में शिक्षकों को साफा पहनाकर किया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-09-06 at 12.57.45 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

​बरेली। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में जनसेवा टीम के तत्वाधान में ‘गुरु का सम्मान सलाम’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस दौरान टीम के पदाधिकारियों ने बरेली कॉलेज के सभागार और एफ.आर. इस्लामिया इंटर कॉलेज पहुंचकर वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं शिक्षकों को साफा पहनाकर सम्मानित किया और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
​बरेली कॉलेज के सभागार स्थित सम्मान समारोह में मुख्य रूप से वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आलोक खरे, ललित कला विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर आनंद कुमार लाखटकिया, राष्ट्रीय सेवा योजना गर्ल्स यूनिट की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजीत सिंह तिवारी व डॉ. अनीता सिंह, बॉयज यूनिट-2 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सीताराम राजपूत तथा बॉयज यूनिट-3 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभांशु को सम्मानित किया गया।
​इसी क्रम में जनसेवा टीम ने एफ.आर. इस्लामिया इंटर कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्य हाजी तौकीर सिद्दीकी सहित समस्त शिक्षक स्टाफ का अभिनंदन किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में क़ाज़ी फ़रज़ान, नदीम उल ज़फ़र, बृजेश कुमार शर्मा, डॉ. टी. एच. खान, नवेद इस्माईल, सलाउद्दीन, यूसुफ रज़ा, सलीम इदरीसी, मो. सरफ़राज़ और हसन दानिश प्रमुख रहे।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनसेवा टीम के अध्यक्ष व समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि जीवन में किसी भी मुकाम या काबिलियत को हासिल करने के लिए गुरु का सम्मान सबसे पहली सीढ़ी है। उन्होंने प्रेरक पंक्तियों के जरिए गुरु महिमा व्यक्त करते हुए कहा:
​”अंधेरों से निकाल कर जिसने हमें पहचान दी,
ज्ञान की रौशनी से हमारी हर राह आसान की।
शब्दों को अर्थ और सपनों को उड़ान दी,
उस गुरु के ज्ञान को सलाम।”
​इस अवसर पर जनसेवा टीम के पम्मी वारसी, फ़ाज़िल खान, निक्की वर्मा और हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights