बरेली। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुराने शहर में पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से एक विशेष विशाल सेवा कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान जन्माष्टमी की झांकियों का भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। कैंप में पीस कमेटी ऑफ इंडिया अध्यक्ष नदीम इकबाल और पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धालुओं को पुष्प वर्षा मालाएं पहनाकर स्वागत किया। साथ ही शीतल जल वितरित किया और प्रसाद स्वरूप मुंह मीठा कराकर सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। आयोजन के माध्यम से पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और बरेली की गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोगों ने मिलकर प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश समाज तक पहुंचाया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने पीस कमेटी ऑफ इंडिया की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला प्रयास बताया। इस अवसर पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल संरक्षक राजकुमार सरदर्शी , राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह तनेजा, सलाहकार व मीडिया प्रभारी शहाबुद्दीन प्रदेश अध्यक्ष खुशनुमा खान आदि मौजूद रहे।