स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय में पोषण वाटिका का निर्माण कर पौधारोपण किया
दिया संदेश- स्वास्थ ही असली सोना हैं,जो स्वस्थ नहीं उसे जीवन भर रोना हैं
बदायूं।आज गिन्दो देवी महाविद्यालय बदायूं की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन एवं नेतृत्व में डॉ इति अधिकारी के सहयोग एवं प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आज पोषण वाटिका का निर्माण कर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया इस अवसर अवसर पर आम, आँवला,तुलसी,एलोवेरा, सदाबहार, लिली आदि औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया, साथ ही उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम अधिकारी सरला चक्रवर्ती ने बताया कि प्रकृति एवं स्वास्थ्य का गहरा संबंध है। दूषित पर्यावरण व्यक्ति को बीमार एवं निष्क्रिय बना देता है इसलिए पर्यावरण को शुद्ध रखने एवं संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण एवं संरक्षण जरूरी है। पोषण वाटिका का निर्माण हम अपने घरों में करके खुद एवं अपने परिवार की सेहत की सुरक्षा कर सकते हैं। जीवन को स्वस्थ व खुशहाल बनाने के लिये हमारे शरीर का स्वस्थ होना आवश्यक है और शरीर को स्वस्थ रखने के लिये स्वस्थ आहार का होना बहुत ही आवश्यक है।

एक स्वस्थ व संतुलित आहार का सेवन हमारे स्वास्थ्य को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे कुपोषण मिटाने को भी बल मिलेगा। प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल ने स्वयंसेविकाओं को निर्देशित किया कि वे अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें साथ ही साथ अपने गांव व घर के आस-पास स्वच्छ वातावरण का निर्माण करने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण एवं संरक्षण करें, लोंगो को भी प्रेरित करें। महिलाओं को पोषण वाटिका बनाकर सेहत की सुरक्षा करने के लिए तैयार करें। डॉक्टर इति अधिकारी ने बताया कि महिलाएं खाली समय में अपने घर की खाली जमीन पर पोषण वाटिका लगाकर अपने परिवार के लिए साल भर की सब्जी एवं फल की आवश्यकता की पूर्ति कर सकती है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्वयंसेविकाओं को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय में पोषण वाटिका का निर्माण किया गया है जिसके तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओ में कुमारी राजकुमारी मेघा काजल ज्योति दीप्ति किरण पलक प्रियंका आदि उपस्थित रही।स्वस्थ संतुलित हो आहार एनर्जी दे शरीर को अपार।














































































