बदायूं। कैपिटल पब्लिक स्कूल में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बड़े प्रेम, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर NC से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न आकृतियों और डिजाइनों में सुंदर-सुंदर राखियां तैयार कीं। बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक एवं रचनात्मक राखियां सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या मीनू सिंह ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की कामना करती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित जौहरी, ममता सक्सेना, पूनम यादव, शीतेश गुप्ता, रूपा सक्सेना, दिव्या सिंह, दीक्षा यादव, कुमकुम, सृष्टि, वंदना एवं रश्मि रानी आदि का सराहनीय योगदान रहा।