मुजरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम कोलहाई में स्कूल में नारी शक्ति सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस आयोजन में पुलिस क्षेत्राधिकारी सहसवान प्रेम सिंह थापा महिला ब छात्राओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया जिसमें महिला सशक्तिकरण को लेकर के तमाम टिप्स दिए तथा महिलाओं को एवं छात्राओं को शिक्षा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा इन तीन पर काफी विस्तार से बताया गया इसके तहत छात्राओं को तथा महिलाओं को महिला शक्ति हेल्पलाइन 1090 यूपी 112 हेल्पलाइन 181 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108 एंबुलेंस सेवा 102 स्वास्थ्य सेवा 101 फायर बिग्रेड सहित तमाम सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों को जो शासन से निर्धारित किए गए हैं जिनका प्रशासन द्वारा समय-समय पर प्रयोग में खरे उतरे हुए हैं जहां तक की प्रभारी निरीक्षक मुजरिया वी पी सिंह ने एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सिपाही की टीम बनाकर के गांव गांव में महिला और छात्राओं को एकत्रित करके उनके साथ बातचीत के दौरान महिला सशक्तिकरण को लेकर के सभी बिंदुओं पर विस्तार से बताने का निर्देशित किया इसके साथ साथ क्षेत्राधिकारी सहसवान प्रेम सिंह थापा ने छात्राओं को बुलाकर उनके साथ सुरक्षा के नियम गुण विस्तार से बताएं वहीं पर जनपद में कोराना काल लॉकडाउन के पांचवा भाग 5 माह बाद स्कूल खोलने को लेकर छात्राओं के साथ घटित घटनाओं का क्रम जारी होने से प्रशासन ने तथा पुलिस प्रशासन ने स्कूलों गांव चौराहा इत्यादि स्थानों पर एंटी रोमियो पुलिस टीम तथा महिला टीम को लगाकर के महिला नारी सशक्तिकरण अभियान को तेज करने का एक लक्ष्य निर्धारित किया है जिसके तहत महिला में छात्राओं की सुरक्षा वह स्वयं कर सके उक्त सारे शासन व प्रशासन के चाइल्ड महिला स्वास्थ्य शिक्षा सहित तमाम तरह के हेल्पलाइन नंबरों को अवगत कराया इसी को लेकर के उक्त बैठक का समापन हुआ।