मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

रक्षाबंधन पर बच्चों ने वेस्ट मटेरियल से बनाई आकर्षक राखियां

August 27, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । रोटरी क्लब बरेली फ्रेग्रेन्स ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर माध्यमिक विद्यालय, आईवीआरआई में बच्चों के लिए वेस्ट मटेरियल से राखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा ।
प्रतियोगिता में बच्चों ने घर एवं स्कूल में उपलब्ध अनुपयोगी सामग्री जैसे पुराने कागज, ऊन, कपड़े के टुकड़े, बटन, कार्डबोर्ड, सूखे फूल-पत्ते आदि का रचनात्मक उपयोग करते हुए आकर्षक एवं सुंदर राखियां तैयार कीं। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कला-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। राखियों की सुंदरता, रचनात्मकता तथा वेस्ट सामग्री के बेहतर उपयोग को आधार बनाकर विजेताओं का चयन किया गया और उन्हें पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के सभी बच्चों को स्कूल बैग भी प्रदान किए गए ।रोटरी क्लब फ्रेगरेंस की अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हैं। उन्होंने बच्चों से पर्यावरण के प्रति सजग रहने और बेकार सामग्री का रचनात्मक उपयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव मुक्ता अग्रवाल, पूनम सिंह, निधि अग्रवाल, शुभ्रा बंसल, पूनम योगेंद्र एवं किरण सक्सेना का सराहनीय सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights