बरेली। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर स्वयं सहायता समूह (NRLM) से जुड़ी दीदियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी अविनाश सिंह को स्नेह और आत्मीयता के साथ राखी बांधी और उनके दीर्घायु व कुशल नेतृत्व की कामना की। जिलाधिकारी ने सभी दीदियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके इस स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि विश्वास, सहयोग और सामाजिक एकता का प्रतीक है। स्वयं सहायता समूह की दीदियों का आत्मनिर्भर बनना पूरे जनपद के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और सामाजिक समरसता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस भावपूर्ण मुलाकात ने प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास और अपनत्व के रिश्ते को और अधिक मजबूत किया।