बाबा इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धाभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया
बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट, फूलों, मटकी और आकर्षक झांकियों से सुंदर रूप से सजाया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी राधा-कृष्ण एवं श्रीकृष्ण से संबंधित विभिन्न मनमोहक वेशभूषाओं में नजर आए। विद्यार्थियों की सुंदर प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनके जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने मनमोहक नृत्य, भजन, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं तथा उनके संदेशों को जीवंत कर दिया। विशेष रूप से श्रीकृष्ण-राधा की मनमोहक प्रस्तुति और कृष्ण की बाल लीलाओं ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया।विद्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने पूरे जोश और उमंग के साथ मटकी फोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान विद्यालय परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी।विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “श्रीकृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि हमें कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य रखना चाहिए और सत्य के मार्ग पर चलते रहना चाहिए। हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर प्रेम, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करना चाहिए।”विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें अपनी भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
















































































