राष्ट्रीय ताइक्वांडो में कांस्य जीतने पर शिखा गंगवार सम्मानित

WhatsApp Image 2026-09-03 at 6.02.25 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बिथरी चैनपुर की छात्रा शिखा गंगवार को राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी सदर, बरेली ने सम्मानित किया।
लुधियाना में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शिखा गंगवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया और जनपद बरेली के साथ अपने विद्यालय का भी नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर उपजिलाधिकारी सदर ने छात्रा को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने शिखा को आगे भी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने और अन्य छात्राओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
सम्मान समारोह में विद्यालय के शिक्षकों और अन्य उपस्थितजनों ने भी शिखा गंगवार को बधाई देते हुए उसकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights