सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से हुई प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूपों ने मोहा मन

WhatsApp Image 2026-09-03 at 3.09.45 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के मनमोहक स्वरूप धारण कर भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
श्रीकृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मुकुट, मोरपंख, बांसुरी एवं पीतांबर धारण कर सभी का मन मोह लिया। वहीं राधा रानी के रूप में सजी बालिकाओं ने सुंदर परिधान, आभूषण एवं श्रृंगार के माध्यम से ब्रज की संस्कृति को जीवंत कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं आनंदमय वातावरण से भर उठा।
विद्यालय प्रबंधक दिनेश मलिक ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धर्म, परंपराओं एवं महान चरित्रों से परिचित कराना है। राधा-कृष्ण के प्रेम, करुणा, त्याग, भक्ति एवं सद्भाव के आदर्श बच्चों में सकारात्मक संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता के निर्णायक सुनील कुमार सिंह पुंडीर, जिला समन्वयक बरेली संभाग, तरुण कपूर, मातृशक्ति महानगर संयोजिका, सुरुचि जायसवाल, दुर्गा वाहिनी महानगर संयोजिका, कीर्ति शर्मा, अध्यापिका तथा सीमा शर्मा ने बच्चों की वेशभूषा, प्रस्तुति, भाव-भंगिमा एवं आत्मविश्वास के आधार पर मूल्यांकन किया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य रामकिशोर श्रीवास्तव ने सभी बच्चों, अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की संयोजिका नीलम मिश्रा एवं प्रियंका यादव रहीं। कार्यक्रम के आयोजन में धीरज जी का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास तथा भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत हुई।
उक्त जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights