कानपुर-टुण्डला रेल सेक्शन के सम्पार संख्या-43 पर बना आर0ओ0बी0 आम जनता के लिये साबित हो रहा है

download
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम देश प्रदेश व विश्व के अनेक देशों में सेतुओं के निर्माण में एक प्रतिष्ठित संस्था है, जिसने देश के विभिन्न राज्यों में अनेक सेतुओं का निर्माण कर नये कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य सेतु निगम अपनी ख्याति के अनुरूप अभी भी सेतुओं के निर्माण में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है।
उ0प्र0 राज्य सेतु निगम द्वारा जनपद फिरोजाबाद में उखरेण्ड-भदान मार्ग पर कानपुर-टुण्डला रेल सेक्शन के सम्पार संख्या-43 पर बना आर0ओ0बी0 आम जनता के लिये वरदान साबित हो रहा है। रू0 45 करोड़ 30 लाख 67 हजार की लागत से पूरी की गयी इस परियोजना की कुल लम्बाई 937.21 मी0 है तथा पहुंच मार्ग की लम्बाई 880.71 मी0 है। जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में बनाये गये इस 02 लेन उपरिगामी सेतु के निर्माण की लम्बे समय से जनता द्वारा मांग की जा रही थी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसके निर्माण की आवश्यकता को गम्भीरता से लेते हुये इसको बनाने के निर्देश दिये और फरवरी 2019 में कार्य प्रारम्भ हुआ। निगम के अधिकारियों द्वारा अनवरत प्रयास करके इसे पूरा किया गया और सर्विस रोड का कार्य भी प्रगति पर है। इस आर0ओ0बी0 के बनने से पूर्व एन0एच0-2 से भदान रेलवे स्टेशन के निकट की क्रासिंग पर दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक होने के कारण ट्रेनों का आवागमन होता रहता है और जाम की स्थिति बनी रहती थी। इस क्रासिंग पर रेल उपरिगामी सेतु के बन जाने से जाम की समस्या से बहुत बड़ी निजात मिली है। यह परियोजना डेडीकेटेड फ्रन्ट कॉरीडोर योजना पर होने के कारण भारत सरकार की भी प्राथमिकता में थी। उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0 आगरा अंचल द्वारा बनाए गए इस आर0ओ0बी0 की क्षेत्रीय जनमानस में बेहद सराहना हो रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights