श्रीमती संतोष कुमारी पाठक महाविद्यालय में आरएसएस का युवा संवाद कार्यक्रम हुआ,राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

WhatsApp Image 2026-09-01 at 12.33.35 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में ग्राम गूरा बरेला स्थित श्रीमती संतोष कुमारी पाठक महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता करते हुए विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने युवाओं से जागरूक होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं का जागरूक होना बेहद आवश्यक है। विदेशी शक्तियां भारत की युवा शक्ति और उसकी क्षमता को अच्छी तरह समझती हैं। ऐसे में युवाओं को अपनी शक्ति, प्रतिभा और जिम्मेदारियों को पहचानकर उनका सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत का युवा ही देश को विश्व में प्रथम स्थान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।
विभाग कार्यवाह जगजीवन राम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य दो पीढ़ियों के बीच विचारों का आदान-प्रदान करना है। आज की युवा पीढ़ी अपनी सोच और चुनौतियों को सामने रखे तथा वरिष्ठ पीढ़ी के अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़े, यही संवाद की सार्थकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं और वरिष्ठों के बीच निरंतर संवाद से समाज को नई दिशा देने में मदद मिल सकती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि युवा किसी भी देश की रीढ़ होते हैं। देश का भविष्य युवाओं की सोच, जागरूकता और कार्यक्षमता पर निर्भर करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि राष्ट्रहित की भावना को सर्वोपरि रखते हुए अपने लक्ष्य का निर्धारण करें और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करें। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग करते हुए समाज और देश के विकास में योगदान दें।
कार्यक्रम में युवाओं के बीच सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्र निर्माण, अनुशासन, जागरूकता और देश के प्रति कर्तव्यों को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि देश की युवा शक्ति में अपार क्षमता है। यदि युवाओं को सही दिशा और सकारात्मक सोच मिले तो वे देश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।
इस अवसर पर तहसील प्रचारक पवन भारत, श्रीमती संतोष कुमारी पाठक महाविद्यालय के निदेशक अंकित पाठक, कंचन सिंह, अनिरुद्ध कुमार, रघुबीर कश्यप, अंशुमान, पवन दुबे, दीपक मिश्रा, शिवम पांडे, हर्ष, अंकित गुप्ता, मनोज शर्मा, कौशल शर्मा, संजीव सागर, मुकेश प्रधान समेत अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights