बदायूं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुरता गद्दी दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को हजूर साहिब जाने वाली ट्रेन के यात्रियों का सिख समाज की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, पंजाबी मोहल्ला में श्री नानकमत्ता साहिब से आए प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों का नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं प्रबंधक कमेटी की ओर से सरोपा भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह, महासचिव सरदार अमरजीत सिंह, सचिव सरदार हरभजन सिंह, सरदार गुरवंत सिंह सोनी, सरदार गुरमीत सिंह मीत, सरदार भगवान सिंह, सरदार शमशेर सिंह प्रचारक तथा सरदार जे.डी. सिंह का सरोपा भेंट कर सम्मान किया गया। इसके उपरांत बदायूं रेलवे स्टेशन पर हजूर साहिब जाने वाले यात्रियों के लिए लंगर सेवा आयोजित की गई। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने पर साध संगत और सेवादारों ने यात्रियों को श्रद्धापूर्वक लंगर प्रसाद ग्रहण कराया। सेवा के दौरान यात्रियों को पेयजल और कोल्ड ड्रिंक भी वितरित की गई। श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह ने बदायूं में लंगर सेवा के आयोजकों रजनी अनेजा, सरदार भगत सिंह, सरदार गुरदीप सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार प्रितपाल सिंह, जगजीत बोरा, दलजीत सिंह और संजय कोचर को सरोपा एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। भक्ति जागरण समाज सेवा समिति के सदस्यों ने भी रेलवे स्टेशन पर पहुंची साध संगत की सेवा करते हुए पानी और कोल्ड ड्रिंक वितरित की। कार्यक्रम के अंत में सरदार गुरदीप सिंह ने प्रबंधक कमेटी तथा भक्ति जागरण समाज सेवा समिति के सदस्यों का निस्वार्थ सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाते हुए हजूर साहिब जाने वाली ट्रेन में प्रत्येक मंगलवार को लंगर सेवा जारी रखी जाएगी।