बदायूं: 01 सितम्बर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि ईवीएम वेयरहाउस, निकट जिला निर्वाचन कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, बदायूं को 31 अगस्त 2026 को ईवीएम की एफएलसी के प्रयोजन हेतु वीडियोग्राफी के तहत खोला गया। जिलाधिकारी ने बताया कि ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित है। यह मैनुअल भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://www.eci.gov.in/evm-vvpat पर उपलब्ध है। ईवीएम वेयरहाउस को खोलने के समय राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्रपाल राठौर, बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव अरविंद प्रधान तथा समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद शामिल रहे।