बरेली। कूर्माचल नगर के भोलेनाथ मंदिर परिसर में पर्वतीय समाज की बैठक आयोजित हुई बैठक में मुख्य रूप से आगामी रामलीला पर पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दियोलिया ने कहा कि सभी लोगों को मिलजुल कर रामलीला पर ध्यान केंद्रित करना है और रामलीला को भव्य और सफल बनाना है।महासचिव डॉ.नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने सभी लोगों से आग्रह किया कि सभी लोग अपना-अपना आर्थिक व सामाजिक सहयोग अवश्य दें ताकि आयोजन भव्य हो। इस दौरान बैठक में कुंवर सिंह बिष्ट, इन्द्र सिंह बिष्ट, आचार्य हरीश चंद्र डालाकोटी, चंद्रप्रकाश जोशी, कैप्टन मोहन सिंह बिष्ट, दीवानी चंद, गोपाल सिंह राणा, उमेश बिनवाल, अतुल डालाकोटी, बिशन सिंह बिष्ट, सुन्दर सिंह, अशोक उप्रेती, मदन सिंह बिष्ट, पवन भट्ट, राजीव भट्ट, शुभाशीष जोशी, संजय परमार, संजय नेगी, पंकज अनरिया, महेश भट्ट, मदन सिंह बिष्ट भूतपूर्व सभासद, सोमा परिहार, नंदनी अधिकारी, पूरन सिंह दानू, प्रभात गैरोला, बबिता नेगी, हिमांशु नैलवाल, दिव्या नैलवाल,बालम सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।