मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 20.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

बदायूं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, जिलाध्यक्ष बोले- स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता

August 31, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भाजपा कार्यालय पर सिविल लाइंस मंडल के बूथ संख्या-195 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का प्रसारण कार्यकर्ताओं ने सुना। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। इसके अलावा जिले के विभिन्न बूथों पर भी जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महानायक उत्तम कुमार के जीवन और उनकी कार्यनिष्ठा को याद करना प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि उत्तम कुमार ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने कार्य पर फोकस बनाए रखा और मेहनत व प्रतिभा के बल पर सिनेमा जगत में नई ऊंचाइयां हासिल कीं। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जन्माष्टमी, विश्वकर्मा पूजा और दीपावली जैसे पर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने के साथ-साथ कारीगरों, शिल्पकारों और मेहनतकश लोगों के सम्मान का अवसर भी हैं। विश्वकर्मा पूजा पर स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को सम्मान देना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश केवल मिट्टी के दीये खरीदने तक सीमित नहीं है। दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की खरीदारी के समय यह देखना चाहिए कि वह भारत में निर्मित हों। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से कारीगरों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प मजबूत होगा।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री रचित साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी उपेंद्र उपाध्याय, बूथ अध्यक्ष सलीम खान, लव रस्तोगी, आकाश पाल, शेखर साहू, संजीव गुप्ता, मुजाहिर खान, इजहार उद्दीन, पुष्पेंद्र यादव, शमीम खान, सर्वर अली, मुजीब खान, एजाज खान समेत भाजपा पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights